मुहावरे

 

  1. अगर-मगर करना (टाल-मटोल करना) – माँ ने अंकित से पढ़ने के लिए कहा तो वह अगर-मगर करने लगा।
  2. आँखें चुराना (अपने को छिपाना) – गलत काम करके आँखें चुराने से कुछ नहीं होगा।
  3. आँखें खुलना (होश आना) – जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हार गए तो उनकी आँखें खुलीं।
  4. आँखों का तारा (अतिप्रिय) – हर बेटा अपनी माँ की आँखों का तारा होता है।
  5. आँखों में धूल झोंकना (धोखा देना) – ठग यात्री की आँखों में धूल झोंककर उसका सामान लेकर भाग गया।
  6. आसमान सिर पर उठाना (बहुत शोर करना) – अध्यापक के कक्षा से चले जाने पर बच्चों ने आसमान सिर पर उठा लिया।
  7. ईद का चाँद होना (बहुत दिनों बाद दिखाई देना) – अरे आयुष! कहाँ रहते हो? तुम तो ईद का चाँद हो गए हो।
  8. कान भरना (चुगली करना) – विशाल को कान भरने की बुरी आदत है।
  9. खाक छाननी (दर-दर भटकना) – नौकरी की तलाश में बेचारा मोहन खाक छान रहा है।
  10. कमर कसना (चुनौती के लिए तैयार होना) – भारतीय सैनिक हर संकट के लिए कमर कसे रहते हैं।
  11. खून-पसीना एक करना (कठोर परिश्रम करना) – खून-पसीना करके ही हम, अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।
  12. खून का प्यासा (जान लेने पर उतारू होना) – जायदाद बटवारे की समस्या ने दोनों भाइयों को एक-दूसरे के खून का प्यासा बना दिया।
  13. ईंट-से ईंट बजाना (विनाश करना) – पांडवों ने कौरव-सेना की ईंट-से ईंट बजा दी।
  14. ईमान बेचना (बेईमान होना) – आजकल सीधे-सादे आदमी को असानी से उल्लू बनाया जा सकता है।
  15. होश उड़ जाना (घबरा जाना)-अपने सामने जीते – जागते शेर को देखकर मेरे होश उड़ गए।
  16. गड़े मुर्दे उखाड़ना (पुरानी बातें दुहराना) – गड़े मुर्दे उखाड़कर रोने से कोई फायदा नहीं होता।
  17. गाल बजाना (बहुत अधिक बोलना) – नेहा की बातों पर ध्यान मत दो, उसे तो गाल बजाने का शौक है।
  18. गागर में सागर भरना (थोड़े शब्दों में बहुत अधिक कहना) – बिहारी लाल ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।
  19. गुदड़ी के लाल (देखने में सामान्य, भीतर से गुणी व्यक्ति) – लाल बहादुर शास्त्री वास्तव में गुदड़ी के लाल थे।
  20. घी के दिए जलाना (खुशियाँ मनाना) – भारत द्वारा क्रिकेट की श्रृंखला जीतने का समाचार सुनकर क्रिकेट प्रेमियों ने घी के दिए जलाए।
  21. घोड़े बेचकर सोना (निश्चित रहना) – परीक्षा देने के बाद आयुष घोड़े बेचकर सो रहा है।
  22. चिकना घड़ा (कुछ असर न होना) – नेहा पर किसी भी बात का कोई असर नहीं होता, वह तो चिकना घड़ा है।
  23. हवा से बातें करना (बहुत तेज दौड़ना) – बाबा भारती का घोड़ा हवा से बातें करता था।
  24. धुन का पक्का (निश्चय पर स्थिर रहने वाला) – मनोज अपनी धुन का पक्का है, इस बार अवश्य सफलता प्राप्त करेगा।
  25. छक्के छुड़ाना (बुरी तरह हराना) – भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के छक्के छुड़ा दिए।
  26. चल बसना (मर जाना) – आयुष के दादा जी चल बसे।
  27. नाक में दम करना (परेशान करना) – गाँव के इन बच्चों ने नाक में दम कर रखा है।
  28. दबे पाँव (बहुत धीमे) – चोर दबे पाँव घर में घुसा और चोरी करके चला गया।
  29. टेढ़ी खीर (कठिन कार्य) – आई.आई.टी. परीक्षा पास करना टेढ़ी खीर है।
  30. पहाड़ टूट पड़ना (बड़ा संकट आना) – व्यापार में बड़े नुकसान से तो मानो अमर पर पहाड़ टूट पड़ा।
  31. खून खौलना (बहुत क्रोध आना) – उसके अपशब्द सुनकर मेरा खून खौल गया।
  32. पीठ ठोकना (उत्साहित करना) – मेरी सफलता पर गुरु जी ने मेरी पीठ ठोकी।
  33. पत्थर की लकीर (पक्की बात) – उसने जो कह दिया उसे पत्थर की लकीर समझो।
  34. नौ दो ग्यारह हो जाना (भाग जाना) – पुलिस को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गया।
  35. फूला न समाना (अत्यंत प्रसन्न होना) – कक्षा में प्रथम आने पर नेहा फूली न समाई।
  36. बाजी मारना (आगे निकलना) – इस बार कक्षा में श्रेया अंशु से बाजी मार ले गई।
  37. मुह में पानी भर आना (जी ललचाना) – रसगुल्ले देखते ही उर्वशी के मुँह में पानी भर आया।
  38. रंग में भंग पड़ना (मजा किरकिरा होना) – वर्षा के आते ही पार्टी के रंग में भंग पड़ गया।
  39. रंगा-सियार (ढोंगी होना, धूर्त होना) – अरे, उसकी बात मान बैठना, वह तो रंगा सियार है।
  40. भैंस के आगे बीन बजाना (मूर्ख के सामने ज्ञान की बातें करना) – ओजस्व को समझाना तो भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है।
  41. छाती पर साँप लोटना (दूसरे की तरक्की देखकर जलना) – पड़ोसिन के पास हीरे के जेवरात देखकर नंदिता की छाती पर साँप लोटने लगे।
  42. मुट्ठी गरम करना (रिश्वत खिलाना) – आजकल मुट्ठी गरम किए बिना कोई काम नहीं बनता।
  43. लाल-पीला होना (क्रुद्ध होना) – थोड़ा-सा नुकसान होते ही राजू लाल-पीला होने लगता है।
  44. आँख मारना (इशारा करना) – उसने आँख मारकर मुझे बुलाया।
  45. आँख चुराना (सामना करने से बचना) – राजा अपने भाई ओजस्व को देखते ही अपनी आँख चुरा लेता है।
  46. घात लगानी (मौका ताकना) – बैंक में डकैती करने के लिए डकैत घात लगाए पहले से बैठा था।
  47. राई का पहाड़ बनाना (जरा सी बात को बहुत बढ़ाना) – उसकी बात का विश्वास मत करो। वह तो राई को पर्वत बना देता है।
  48. हवा लगना (संगत का असर पड़ना) – दिल्ली में आते-जाते रहने से उसे शहर की कुछ ज़्यादा हवा लग गई है।
  49. हाथ बँटाना (सहायता करना) – बच्चों को माता-पिता के काम में अवश्य हाथ बँटाना चाहिए।
और नया पुराने